👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव रविवार को हापुड़ पहुंची जहां सपाइयों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गाजियाबाद, बुलंदशहर से होते रिबू श्रीवास्तव हापुड़ पहुंची जहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं से जुड़े मुद्दे भी जोर-शोर से उठाएं। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ व अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




























