
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने हापुड़ ब्लॉक अध्यक्षों की शपथ दिलाई
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी जॉन कांग्रेस की एक बैठक मेरठ में हुई।बैठक मे 14 जनपदों के जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, कॉर्डिनेटर, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारी, कार्यालय सचिव और कंट्रोल रूम प्रभारी को आमंत्रित किया गया।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ब्लॉक हापुड़ कांग्रेस के अध्यक्ष सलमान चौधरी, ब्लॉक गढ़ के अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, ब्लॉक सिंभावली के अध्यक्ष मुनीश अहमद त्यागी और ब्लॉक धौलाना के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा को शपथ दिलाई और कांग्रेस की विचारधारा जन जन तक पहुंचाने और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करने को कहा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को 20 जुलाई तक कमेटी का गठन और प्रत्येक ब्लॉक पर कैंप कार्यालय खोलने का निर्देश दिया हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के प्रभारी और अमरोहा के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली सहित कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारियो को आश्वासन दिलाते हुए कहा हैं कि वह जनपद हापुड़ के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को उनकी कमेटी का गठन कराने में उनका पूरा सहयोग करेंगे।
इस दौरान अरविंद शर्मा, हापुड़ ब्लॉक प्रभारी नौशाद चौधरी एडवोकेट, गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, सिंभावली ब्लॉक प्रभारी विक्की शर्मा, धौलाना ब्लॉक प्रभारी डॉक्टर फराहीम, भरतलाल शर्मा, प्रेम कुमार, गोपाल भारती, रजत त्यागी, अनूप कर्दम आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























