👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौधरी चरण सिंह का 119वां जन्मदिन मनाया और उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, देवेंद्र जाखड़, मौहम्मद बिलाल एडवोकेट सहित सपाई गुरुवार की सुबह देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वः चौधरी चरण सिंह की जन्म स्थली गांव नूरपुर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सपाइयों ने चौधरी साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























