हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग तीन स्थानों पर तेज रफ्तार तीन गाड़ियां खाई में गिर गई। राहत की बात यह रही कि कार चालक को ज्यादा चोट नहीं पहुंची। हालांकि गाड़ी सड़क हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। आपको बता दें कि एक मामला अब्दुल्लापुर का है जहां गढ़ के गांव शाहपुर निवासी जयकरण सिंह का बेटा बुधवार को अपनी कार में सवार होकर किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर जा रहा था। जैसे ही वह अब्दुल्लापुर पहुंचा तो बड़े नाले के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे नाले में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के साथ कड़ी मशक्कत कर कार चालक को बाहर निकाला। दूसरी घटना बृजघाट से पलवाड़ा की ओर जाते समय की है जब दो गाड़ियां नाले में जा गिरी जिन्हें पुलिस ने क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। जो वीडियो आप देख रहे हैं यह अब्दुल्लापुर की है… राहत की बात यह रही कि समय रहते मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार सवार को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया।




























