👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के निवासी गायक हरप्रीत सिंह चार अक्टूबर को पंजाब में चल रहे एक कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। पंजाब के संगरूर में चल रहे किसमें कितना है दम कार्यक्रम के फाइनल में हरप्रीत अपनी आवाज का जादू बिखेरने के लिए कार्यक्रम पेश करेंगे। हरप्रीत सिंह पुत्र विक्की कुमार ने बताया कि उन्हें चार अक्टूबर को पंजाब के संगरूर में आयोजित किसमें कितना है दम कार्यक्रम के फाइनल में बुलाया गया है जिसके लिए वह तीन अक्टूबर को हापुड़ से रवाना होंगे।



























