हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से मोदीनगर रोड पर स्थित जय बिहार में बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा. इस दौरान एक फौजी ने टीम को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जिसका ऑडियो भी फोन में कैद हो गया. मामला संज्ञान में आने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है.
एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि जेई योगेंद्र कुमार ने जय बिहार में छापा मारा. ऐसे में एक फौजी के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई जिसके बाद फौजी ने फोन पर कार्यवाही ना करने का दबाव बनाया. फौजी पर आरोप है कि जेई के मना करने पर फौजी ने छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दे डाली जिसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit
























