👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के नई बस्ती के वार्ड नंबर छह में शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में छठा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रामायण पाठ हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भक्तों ने आस्था का परिचय दिया और भजनों पर नृत्य किया। भक्ति रस में डूबे भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना की।




























