
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने शिवानी त्यागी को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा रजिस्टर्ड ने जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना की रहने वाली शिवानी त्यागी को सम्मानित किया। शिवानी त्यागी ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस अवसर पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने शिवानी त्यागी को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा रजिस्टर्ड संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा.राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री. संगठन मंत्री ऋतिक त्यागी मनु मिश्रा.समाजसेवी आकाश त्यागी. अतुल शर्मा. प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय सभी उपस्थित होकर सभी ने सम्मानित किया।





























