हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामगढ़ी स्थित एक दुकान पर दूध की फटी हुई थैली को लेकर दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान गुस्साए दुकानदार पर आरोप है कि उसने लोहे की रॉड से ग्राहक पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही घायल व्यक्ति की पत्नी के साथ भी मार पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला रामगढ़ी की रहने वाली पारुल अपने पति सचिन मित्तल व बेटी के साथ मोहल्ला अर्जुन नगर से घर लौट रही थी। रामगढ़ी में स्थित दुकान पर दूध की थैली को लेकर सचिन और दुकानदार में कहासुनी हो गई। दुकानदार ने लोहे की रॉड से सचिन पर हमला कर दिया जिससे उसका कान कट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























