हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी अभी और सताएगी। अनुमान है कि कड़ाके की सर्दी का दौर अभी 8 से 10 दिन और जारी रहेगा। महीने के अंतिम तक पहुंचते-पहुंचते ठिठुरन खत्म होने की उम्मीद है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम की परिस्थितियां लगातार बदल रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है जबकि दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे है। गुरुवार को सक्रिय होने वाले अगले पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को हल्की बारिश होने के आसार भी हैं। इसके बाद से तापमान में इजाफा होने लगेगा और रात के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल आठ से दस दिन और ठिठुरन भरी ठंड से लोगों की कपकपी छूट सकती है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249





























