
👁 0 views Views
मनमानी करने वाले 10 संविदा चालकों की सेवा समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने मनमानी करने वाले 10 संविदा चालकों की सेवा को समाप्त कर दिया है। रोडवेज डिपो के एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि यह कर्मचारी बिना सूचना दिए अनुपस्थित थे। लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस भी जारी किए गए लेकिन इसके बावजूद भी वह प्रस्तुत नहीं हुए और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। ऐसे में अमित कुमार, जीत सिंह, रिंकू, जितेंद्र कुमार, अमित, ब्रजकिशोर, रामकिशोर, जयकुमार, उमेश, सोनवीर की सेवा को समाप्त कर दिया गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























