
भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे ऊर्जा निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रजनीश कुमार की सेवा को समाप्त कर दिया गया है। दूसरा ऑपरेटर नियुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर समय-समय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। निगम में ही ठेकेदार दुष्यंत कुमार ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर रजनीश कुमार पर काम के नाम पर रिश्वत मांगने व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित दिनों से अधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद टीम गठित की गई। मामले की जांच की गई। ऊर्जा निगम के एक्सईएन अनुज जायसवाल ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ए. के. अग्रवाल के निर्देश पर आउटसोर्स कर्मी के रजनीश कुमार की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। कार्यदायी संस्था को दूसरे कंप्यूटर ऑपरेटर को भेजने का निर्देश दिया है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838

































