हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के अठसैनी सर्विस रोड पर जरा सी बारिश ने जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि अठसैनी सर्विस रोड ने तालाब का रूप लिया हुआ है जिससे सड़क में मौजूद गड्ढे नजर नहीं आते. ऐसे में हादसे का खतरा मंडरा रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग एक महीने से इसी तरह की तस्वीर बनी हुई है. लापरवाह अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं. राहगीरों को हो रही असुविधा से अधिकारियों को कोई परवाह ही नहीं. यदि कोई हादसे का शिकार होता है तो ऐसे में जिम्मेदारी किसकी होगी? पिछले एक महीने से जिस तरह सड़क तालाब बनी हुई है. ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसने की जरूरत है.
इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी
🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…
Read more























