
सरकारी अस्पताल पर तैनात सुरक्षा गार्डों का नहीं मिला वेतन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीसी के सुरक्षा गार्ड्स ने बताया कि उनका वर्ष 2025 का मार्च व दिसंबर का वेतन नहीं मिला जिसकी वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दो महीने का वेतन न आने के कारण उन्होंने बाजार से रुपया लिया है जो मजबूरन उधार ले रहे हैं। जल्द से जल्द उनका वेतन दिलाया जाए।
जनपद हापुड़ के जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड राहुल कुमार ने बताया कि दिसंबर 2025 और मार्च 2025 का वेतन उन्हें अभी तक नहीं मिला है। वह यहां-वहां से पैसे मांग कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कई बार अपने रुपयों की मांग की लेकिन अभी तक सैलरी नहीं दी गई है बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द भुगतान का आश्वासन मिला।
जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीसी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इस दौरान मांग की कि शीघ्र से शीघ्र उनका वेतन दिया जाए। इस दौरान विशाल कुमार, जतिन कुमार, विकास, मोहित कर्दम, राहुल, हिमांशु, योगेंद्र पाल, तुषार कुमार, कृष्ण पाल आदि मौजूद रहे।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926

























