
फास्ट फूड की दुकान में चोरी का राज खुला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने एक फास्ट फूड की दुकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से तीन सौ रुपए नकद,चोरी का एक गैस सिलेण्डर व अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी शिवम निवासी ग्राम अच्छेजा है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































