हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली में सोमवार को बाल मित्र पुलिस स्टेशन का छात्र-छात्राओं द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया। जनपद हापुड़ का यह दूसरा बाल मित्र पुलिस स्टेशन है। इससे पहले पिछले वर्ष आठ दिसंबर को हापुड़ कोतवाली में बाल मित्र पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया गया था। जल्द ही जिले के शेष अन्य थानों में बाल मित्र पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
बाल मित्र पुलिस स्टेशन की स्थापना के उद्देश्य बालक-बालिकाओं को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराना और थानों का चाइल्ड फ्रैंडली बनाना है। महिला पुलिसकर्मियों व फरियादिओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए यह बाल मित्र पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया है। बच्चों की देख भाल हेतु महिलाओं की तैनाती रहेगी। इस अवसर पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ हापुड़ एसएन वैभव पांडेय, सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















