
👁 0 views Views
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव मुरादपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने के मामले में हुई शिकायत के बाद शुक्रवार को एसडीएम गढ़ श्री राम यादव मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर जरूरी जानकारी भी हासिल की।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग अवैध रूप से सरकारी जमीन खसरा संख्या 543 और 548 पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। मंडल आयोग से हुई शिकायत के पश्चात एसडीएम मौके पर पहुंचे जिन्होंने अवैध निर्माण को रुकवाया।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627




























