
तेज बारिश के बाद निकली कड़ाके की धूप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार की सुबह हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन दोपहर तक आते-आते तेज धूप निकलने से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई। मौसम में हो रहे हो उतार-चढ़ाव से लोग परेशान हो रहे हैं जिनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आपको बता दे कि शनिवार की रात जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों ने कोहरे की जबरदस्त चादर ओढ़ली जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं रविवार की सुबह जनपद हापुड़ में हुई तेज बारिश से हवा की सेहत में सुधार हुआ। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई लेकिन दोपहर तक आते-आते तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























