
समाजवादी पार्टी ने गैस की कालाबाजारी के विरोध में किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी ने गैस के बढ़ते दाम और कालाबाजारी के खिलाफ आवाज उठाई। समाजवादी पार्टी के अधिकारी व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सोपा।
समाजवादी पार्टी के नेता ललित सिंह एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने कार्यालय से धरना शुरू किया और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कालाबाजारी के खिलाफ जमकर आवाज उठाई और प्रदर्शन किया। सिलेंडर रखकर अपना गुस्सा जताया और कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है। उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है जिसका समाधान किया जाए।

रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























