जनपद में शराब की बिक्री ठीक-ठाक पाई गई, कहीं गड़बड़ नहीं मिली
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में शराब की दुकानों का अचानक निरीक्षण किया गया।इस दौरान आबकारी टीम ने शराब की बिक्री कायदे कानून के अंतर्गत ठीक ठाक पाई और कहीं कोई खामी नहीं मिली।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 ने स्टाफ के साथ सोमवार को धौलाना,खेड़ा बियर,विदेशी,देशी,N.H (B)माॅडल शाप दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण से पूर्व टेस्ट पर्चेज कराया गया व सही पाया गया।
इसके अतिरिक्त गोपालजी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 मय आबकारी स्टाफ द्वारा सोमवार को देशी,विदेशी,बीयर जरोठी श्यामपुर रोड, देशी,विदेशी,बियर स्वर्ग आश्रम रोड , देशी खड़खड़ी, देशी दोमई, मॉडल शॉप साकेत का आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया व गोपनीय रुप से टेस्ट पर्चेज कराया गया। विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया,रैण्डम रुप से दुकान में रखे पौव्वों, बोतलों के क्यू आर कोड की जांच की गई सही पाए गए। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL
ADMISSIONS OPEN 2023-2024
CALL NOW :- 828282 7731





























