
हापुड़ में आरएसएस ने मनाया नववर्ष प्रतिपदा उत्सव
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ नगर में विभिन्न स्थानों पर नववर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया।
नवज्योति बस्ती में स्थित रोटरी क्लब प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता जिला प्रचारक विवेक रहे। उन्होंने बताया कि संघ वर्ष भर में केवल 6 उत्सव मनाता है। ये वे उत्सव हैं जो संघ की विचारधारा और उद्देश्यों से मेल खाते हैं। 6 उत्सवों में से पहला उत्सव नववर्ष प्रतिपदा होता है। इस तिथि को ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म हुआ था। कार्यक्रम के पश्चात् नवज्योति कॉलोनी और शास्त्री नगर मीनाक्षी रोड पर परंपरानुसार पथ संचलन किया गया।
वहीं इंद्रलोक बस्ती में वक्ता जिला संघचालक उपेंद्र ने अपना बौद्धिक दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष ऐसा पर्व है जिसमें सभी सनातनियों को समरसता और सद्भाव जैसे उद्देश्यों का पालन करने का व्रत लेना चाहिए।अगर सद्भाव और समरसता हिन्दू धर्म में पहले से रहती, तो कोई भी हमारे ऊपर शासन ना कर पाता और देश कभी भी गुलाम ना रहता। ग्रीन वेली बस्ती की श्रद्धानंद शाखा
शाखा पर हुए एकत्रीकरण में वक्ता विभाग बौद्धिक प्रमुख पंकज रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन विषय पर स्वयंसेवकों को बताया कि इन्हें हर हाल में अपने जीवन में लागू करना है, ताकि हम अच्छे नागरिक बन सकें। देवलोक कॉलोनी की केशव शाखा पर वक्ता विवेक ने देश की संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगत सिंह और विनायक दामोदर सावरकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भारत की परंपरा के रूप में देखते थे।
जबकि भगत सिंह जी को कुछ लेखकों ने मार्क्सवाद और सावरकर जी को सांप्रदायिक कहा । उसके बाद वहां भी पथ स्वयंसेवकों द्वारा संचलन किया गया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586






























