हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भदोही के दुर्गा पंडाल में भीषण आग लगने से भगदड़ और चीख पुकार मच गई जिसके चलते उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं और मेला स्थल पर अधिकारियों के निरीक्षण का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि मेले में आग बुझाने के कड़े बंदोबस्त होने चाहिए। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान का भी अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और आग बुझाने के यंत्र, रेत से भरी बाल्टी, फायर एक्सटिंग्विशर आदि की व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। बता दें कि एनसीआर में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन श्री रामलीला समिति हापुड़ द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के दौरान के रावण वध व राजतिलक के दौरान दो दिन आतिशबाजी छोड़ी जाएगी। आतिशबाजी से जुड़ी यह जानकारी समिति ने अपने कार्यक्रम में लिखी है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739


























