हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित शक्ति नगर कॉलोनी में शनिवार को एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई जिससे एक महिला घायल हो गई। घर में मौजूद अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मकान मालिक का करीब 18 से बीस हजार रुपए का नुकसान हो गया है। मकान में जगह-जगह दीवारों में तरेड़ आ गई है जिसकी वजह से चिंता अभी भी बनी हुई है। वहीं घर में जगह-जगह बारिश की वजह से पानी भर गया है जिससे घर में रह रहे लोगों का जीना मुश्किल होने लगा है।
बता दें कि सतपाल अपनी पत्नी, बच्चों और भाईयों के साथ शक्ति नगर कॉलोनी में स्थित मकान में रहते हैं जहां शुक्रवार को मकान में जगह-जगह तरेड़ आ गई जिसके पश्चात मकान के पीछे छत का कुछ हिस्सा गिर गया जिसकी चपेट में सतपाल की पत्नी आ गई। राहत की बात यह रही कि सतपाल के बच्चे इस दौरान बाल-बाल बच गए। मकान की छत गिरने से घर में रखा खाने का सामान, फर्नीचर आदि बर्बाद हो गए जिसकी वजह से करीब 18 हजार रुपए का नुकसान हो गया। बताते चलें कि मकान में अभी भी जगह-जगह दीवारों में तरेड आई हुई है जिसकी वजह से खतरा लगातार मंडरा रहा है। मकान में जगह-जगह पानी भी भर गया है जिससे बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























