बारिश के कारण भरभराकर गिरी मकान की छत, चार चोटिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में एक मकान की छत बारिश के कारण गुरुवार को भरभराकर नीचे आ गिरी। इस दौरान घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग चोटिल भी हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए इसके बाद उन्होंने घर में मौजूद परिजनों का हाल जाना और उन्हें चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के रहने वाले इकरामुद्दीन ने बताया कि बारिश के कारण उसके मकान की छत भरभराकर नीचे आ गिरी जिसके कारण वह, उसकी पत्नी, पोते और बच्चे घायल हो गए। दो से तीन बच्चे, उसकी पत्नी और वह स्वयं चोटिल हो गया। आनन फानन में आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और घायलों का हाल-जाना। पीड़ित ने बताया कि वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर है जिसने आर्थिक सहायता की मांग की है। इस दौरान उसका हजारों रुपए का नुकसान हो गया।
ऑफर: ई रिक्शा मात्र 35000 की डाउन पेमेंट पर, साथ में पाए एलईडी, आरओ, मिक्सर या वाशिंग मशीन: 7906867483



























