हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में एक दम्पति पर आफत बन आई जब उनके कच्चे मकान की दीवारें और छत भरभरा कर बारिश के दौरान गिर गई. मौके पर मौजूद दंपति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
गांव में खजान सिंह अपनी पत्नी उर्मिला के साथ कच्चे मकान में रहते हैं. रविवार को 2 से 3 घंटे तक हुई जोरदार बारिश के दौरान सोमवार को भी बारिश काफी तेज हुई. ऐसे में मकान का लेंटर अचानक गिर गया और कच्ची दीवारें भी भरभरा कर गिर गई जिसके बाद दंपती ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. प्रशासन ने दंपति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























