
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
लुटेरे को 6 वर्ष 6 माह का कारावास व 5 हजार का अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):न्यायालय ने एक लुटेरे को 6वर्ष 6माह का कारावास व 5 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।अभियुक्त जनपद मेरठ के थाना जानी के गांव धौलडी का इरफान उर्फ फानू है।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए लूट के मामले में एक अभियुक्त को 06 वर्ष 06 माह का कारावास व 5,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित कराया है।अभियुक्त ने पिलखुआ के ओम प्रकाश के समधी के साथ मारपीट कर लूट की थी।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214
































