
Curved straight asphalt road. Perspective winding highway traffic with vertical yellow lines. Roadway trip symbol. Vector isolated on white.
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में अमीरपुर से जार्चा तक जाने वाली मुख्य मार्ग का 19. 02 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ीकरण होगा। गुरुवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किय
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास का पहला माप दंड बेहतर मार्ग होता है। एक मुश्त व्यवस्था योजना के अंतर्गत राज्यपाल द्वारा प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति के माध्यम से 13.71 किलोमीटर का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू किया गया है। विभागीय व वित्त समिति द्वारा सड़क का पांच वर्षीय अनुरक्षण व अनुमोदित लागत 19.02 करोड़ से किया जाएगा। इसमें 9.1 लाख की लागत से 13.71 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























