
सड़क ने लिया तालाब का रूप, आवागमन में हो रही परेशानी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र की फौजी कॉलोनी वाले रास्ते पर हाईवे की सर्विस रोड पर जल भराव के कारण लोगों के लिए आना-जाना मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं जिन्होंने संबंधित विभाग के लापरवाह अधिकारियों से जल भराव की समस्या को दूर करने की मांग की है
राहगीरों ने बताया कि इलाके में अक्सर पानी भरा रहता है जिसकी वजह से लोगों को निकलने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। बारिश के दौरान तो यहां के हालात तालाब जैसे बन जाते हैं। राहगीरों, स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। व्यापार भी चौपट हो रहा है जिसका लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।
Admissions Open 2026-27 || SARASWATHI GROUP OF INSTITUTIONS : 8859112733, 9219444898























