हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की पाइप फैक्ट्री रोड पर कुछ दिन पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया था लेकिन एक हफ्ता बीतने के बावजूद भी सड़क जर्जर हालत में है जिसकी वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हालात यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बाजार को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़कों में से एक है जिसकी वजह से यहां वाहनों का दबाव भी अधिक रहता है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है जिन्होंने इस मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी साहिल खान ने बताया कि यहां पर बाजार भी है जिसकी वजह से दुकान का माल भी आता जाता है। लगभग एक हफ्ते पहले सड़क को खोदा गया था जिसके बाद इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क पर ही बिखरी पड़ी है। ऐसे में वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता संकरा हो गया है जिसकी वजह से यहां से निकलने वाले वाहनों का सामान भी सड़क पर बिक रहा है। यहां जाम की स्थिति भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क को दुरुस्त किया जाए।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























