वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ










वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ की ओर से ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु ज्ञान ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए भव्य रूप से निकाली गई। यात्रा का समापन देवलोक कॉलोनी स्थित विशाल आर्य के निवास स्थान पर हुआ, जहाँ देवलोक वेलफेयर ग्रुप द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया तथा श्री विशाल आर्य ने परिवार एवं मित्रों सहित पूर्णाहुति संपन्न कराई। यात्रा के दौरान धर्माचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों से यज्ञ में आहुतियाँ दिलवाईं।

इस अवसर पर आर्य समाज हापुड़ के प्रधान सुरेश सिंघल, महिला प्रधान प्रतिभा भूषण, कोषाध्यक्ष पवन आर्य, राकेश गुप्ता, सुरेन्द्र कबाड़ी, सुरजीत सिंह, संदीप आर्य, रमाकांत गोयल, सचिन ढाका, संजय शर्मा, विनीता शर्मा, सरोज गुप्ता, मंजू, शीतल, साधना, आरती, अलका गोयल, सीमा सहित आर्य समाज हापुड़ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्य समाज हापुड़ द्वारा 10 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है। यह आयोजन प्रतिदिन दो सत्रों में संपन्न होगा, जिसमें वैदिक यज्ञ, सुमधुर भजन तथा वैदिक विद्वानों के प्रेरणादायी प्रवचन होंगे। उत्सव के अंतर्गत महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती, माता जानकी जयंती एवं बोधोत्सव जैसे विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर से अंतर्राष्ट्रीय प्रखर वक्ता आचार्य योगेश भारद्वाज जी एवं हिसार (हरियाणा) से सुमधुर भजनोपदेशिका बहन कल्याणी आर्या जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसी क्रम में कल दिनांक 8 फरवरी 2026 को सायं 4 बजे यज्ञ यात्रा आर्य समाज मंदिर से प्रारम्भ होकर अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, न्यू शिवपुरी होते हुए भगवती गंज में श्री अजय बंसल के निवास स्थान पर संपन्न होगी। आर्य समाज के युवा मंत्री अमित शर्मा एवं महिला मंत्री रेखा गोयल ने नगरवासियों से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का सादर आह्वान किया है।

मेरठ स्वीट्स से खरीदें भाजी बॉक्स, गिफ्ट हैम्पर, छप्पन भोग की थाल: 9760414343, 9897693627







  • Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के नवादा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश…

    Read more

    बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

    जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

    बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

    बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

    अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

    अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

    वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

    भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

    पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

    पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार
    error: Content is protected !!