हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों में हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बुधवार को गंगा का जलस्तर 198.40 मीटर के निशान तक पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से एक दर्जन गांव के रास्ते पानी में डूब गए और खादर इलाकों में बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
पिछले तीन दिनों से गढ़ गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। सोमवार को 197 मीटर, मंगलवार की शाम 197.60 मीटर, बुधवार को 198.40 मीटर के निशान तक जलस्तर पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से रेत वाली मड़ैया, गड़ावली, मुकीमपुर आदि गांव के संपर्क मार्गो जलमग्न हो गए हैं। साथ ही फसल को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
बता दें कि बिजनौर बैराज से बुधवार को एक लाख 53 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो कि गुरुवार की दोपहर तक गढ़ पहुंचेगा।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































