
उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी का दायित्व बढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सिख मिशन के साथ साथ सिख मिशन दिल्ली की देखरेख भी करेंगे सरदार बृजपाल सिंह माननीय प्रधान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एडवोकेट सरदार हरजिंदर सिंह धामी जी ने धर्म प्रचार कमेटी के प्रबंध अधीन उत्तर प्रदेश मे स्थित धर्म प्रचार केन्द्र यू पी सिख मिशन हापुड जो कि 1940 से उत्तर प्रदेश मे सिख धर्म का प्रचार प्रसार बखूबी निभा रहा है।जिसके इंचार्ज सरदार बृजपाल सिंह है इन्होने उत्तर प्रदेश मे मिली जिम्मेदारी को पूरी मेहनत लगन और इमानदारी से निभाया है। फिलहाल उत्तर प्रदेश सिख मिशन के साथ साथ सिख मिशन दिल्ली की देखरेख की भी जिम्मेदारी भी इनको दी गई है यहा पर ये भी बताना जरूरी है कि सरदार बृजपाल सिंह की शिक्षित योग्यता एम, ए इतिहास, एम,ए राजनीति शास्त्र, बी, एड और ज्ञानी क्लास पास है ये मार्च 1996 से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबन्ध में कार्यरत है। ये एक अच्छे अखंड पाठी और गुरबाणी कीर्तन का भी ज्ञान रखते हैं।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012


























