हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी विभाग को निर्देश दिए हैं कि 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। ऐसे में हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित राजीव नगर, अमरदीप कॉलोनी सोसाइटी भी सीएम योगी के इस अभियान में कूद पड़ी है जिसने हर घर से पैसे इकट्ठे कर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर, अमरदीप कॉलोनी सोसाइटी के सचिव सचिन जिंदल ने बताया कि कॉलोनी में करीब 60 घर हैं। ऐसे में प्रति घर से एक हजार रुपए लिए हैं जिसका इस्तेमाल सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में लगाया गया है।
वहीं मोहल्ले की रहने वाली रजनी ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से काफी परेशानी आ रही थी। बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे थे। सड़क गम्मत कराई जा रही है।
आपको बता दें कि जगह-जगह गड्ढों से परेशान कॉलोनीवासियों ने खुद ही पैसा इकट्ठा कर सड़क की मरम्मत कराई है।



























