हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ का स्वर्ण कारीगर सलीम मंडल पुत्र गफ्फार मंडल बंगाली संदिग्ध परिस्थितियों में 12 मई को लापता हो गया जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. सलीम के परिजन रविवार को हापुड़ कोतवाली पहुंचे और सलीम की तलाश करने की मांग की. परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द सलीम मंडल की तलाश की जाए. इस दौरान भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.
बता दें कि सलीम 12 मई को लापता हुआ था जिसकी उम्र करीब 48 वर्ष है. हापुड़ के सर्राफा बाजार में कार्य करने वाले स्वर्ण कारीगर सलीम की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस दर्ज कर चुकी है.
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922

























