हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मौहल्ला चैनापुरी से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर दिलदार का शव मिलने के बाद परिजनों में काफी गुस्सा है। घटना से गुस्साए परिजनों ने शनिवार की सुबह थाना हापुड़ देहात का रुख कर लिया और घटना का जमकर विरोध किया। इस दौरान परिजनों ने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।
बते दें कि 15 वर्षीय दिलदार पुत्र अज्जू गुरुवार की दोपहर अपने ईरिक्शा के साथ लापता हो गया। दिलदार को तलाशने की काफी कोशिश की गई लेकिन परिजनों को सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने दिलदार के एक दोस्त को हिरासत में लिया जिसकी निशानदेही पर ई रिक्शा चालक का शव पुलिस ने थाना हाफिजपुर के गांव शाब्दीपुर के जंगलों से शनिवार को बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी के अन्य साथी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























