दहेज में मोटर साईकिल देने से किया इंकार तो तोड़ा रिश्ता










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दहेज में मोटरसाइकिल और सोने के जेवर की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने और फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी शारदा देवी ने बताया कि वह अपनी पुत्री की शादी गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश के साथ तय की थी। विवाह 11 मार्च 2026 को तय था। इससे पहले 31 अगस्त 2025 को रोका और 6 अक्टूबर 2025 को गोद भराई की रस्म पूरी हुई थी जिसमें गरीब 40 लोग शामिल हुए। शादी की तैयारी, कार्ड वितरण और अन्य खर्च भी कर दिए गए थे। आरोप है कि 15 जनवरी को फोन पर ओम प्रकाश और उसके परिजनों ने दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की अंगूठी और जीजा के के लिए सोने की चेन की मांग रखी। असमर्थता जताने पर 18 जनवरी को बातचीत के दौरान सभी लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ओम प्रकाश, शंकर लाल, राजवती, अंकुर, कलवा और हेमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।








  • Related Posts

    दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2026 में शानदार प्रदर्शन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के छात्रों ने जेईई मेंस 2026 में अति उत्तम प्रदर्शन कर विद्यालय एवं समस्त हापुड़ को गौरवांवित किया।आरव कुमार…

    Read more

    रेपिस्ट से तंग किशोरी ने जहर पिया, मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक रेपिस्ट की दरंदगी से तंग आकर एक किशोरी ने तेजाब पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2026 में शानदार प्रदर्शन

    दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2026 में शानदार प्रदर्शन

    रेपिस्ट से तंग किशोरी ने जहर पिया, मौत

    रेपिस्ट से तंग किशोरी ने जहर पिया, मौत

    पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

    पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!