
👁 0 views Views
जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड मे होगा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):जैन मिलन के पदाधिकारियो की एक बैठक श्री 1008 समोशरण पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज पर आयोजित हुई। मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी रविवार को मगंल भवन, हापुड पर आयोजित होगा। मिलन के महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि क्षेत्रीय अधिवेशन मे मेरठ,बागपत, बडौत, खेकडा आदि स्थानो के 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
अधिवेशन की विभिन्न व्यवस्थाओ पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।
अनिल जैन, सुधीर जैन, प्रमोद जैन, डाoअनिल जैन, भुवन जैन, नरेंद्र जैन,राजीव जैन, सुनील जैन आदि उपस्थित हुए।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926





























