
जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन क्षेत्र संख्या 5 का क्षेत्रीय अधिवेशन हापुड में 22 फरवरी को आयोजित होगा।
जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन एडवोकेट तथा क्षेत्रीय मंत्री राखी जैन (मेरठ) की उपस्थिति मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड पर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक मे अधिवेशन की सभी व्यवस्थाओ पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। बैठक मे जैन मिलन हापुड के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, भुवन जैन, महामंत्री सुशील जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, संरक्षक सुधीर जैन, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, रेणुका जैन, सरोज जैन, शिल्पी जैन, रीतिका जैन आदि उपस्थित हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन एडवोकेट ने कहा कि अधिवेशन को भव्यता प्रदान करने मे जैन मिलन की पूरी टीम पूरे उत्साहपूर्वक जुट जाए, यह हापुड का सौभाग्य है कि इस बार अधिवेशन हापुड में हो रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























