
हाफिजपुर क्षेत्र में तेजी से विकसित कालोनी की हर जुबान पर चर्चा
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के अन्तर्गत गांव फाजिलपुर उर्फ मीरापुर क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही एक कालोनी की चर्चा हर जुबान पर है। इस कालोनी में प्लाट 12-15 हजार रुपए गज के दाम बताए जा रहे हैं। गत दिनों जिला पंचायत हापुड़ की बोर्ड में भी इस कालोनी की चर्चा हुई थी।
कालोनी पर नजर दौड़ाने से पता चलता है कि किसान के एक कृषि भूखंड को खरीद कर उपभूखंडों में बांटा गया है। कालोनी में पक्की सड़क बनाई गई है। पेड़-पौधे लगाए गए है। पर्यावरण संरक्षण का दावा किया जा रहा है। कहीं-कहीं बिजली के पोल दिखाई दे रहे है और उन पर तार लटके है। कालोनी के कुछ भूखंडों पर भवन भी बने है जिनमें लोग निवास कर रहे हैं। कालोनी के पीछे अनेक गोदाम बने हैं जिनमें खाद्घ पदार्थों का अवैध भंडारण होता है। लैंड यूज परिवर्तित कराए बिना ही प्लाट बेचे जा रहे हैं।
सूत्र बताते है कि कालोनी में प्लाट बेचने हेतु दर्जनों दलाल लगे है और भाव 12-15 हजार रूपए गज बताए जा रहे है। जंगल होने के कारण खरीददार कम पहुंच रहे है। कालोनी की खरीद व बेज में कालेधन का निवेश हो रहा है और निर्माण सामग्री पर जीएसटी अभी तक नहीं चुकाया गया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























