👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अजगर निकलने का सिलसिला जारी है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा के जंगलों में शनिवार को एक किसान के खेत में अजगर निकलने से किसानों में दहशत मच गई। अजगर को पकडकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसका वजन 30 किलो से लेकर 35 किलो बताया जा रहा है।
अजगर को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से आए वनकर्मी रवि कुमार ने कड़ी मशक्कत कर अजगत को पकड़ लिया।


























