
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गांव अलीपुर मुगलपुर में स्थित श्री गौरी शंकर इंटर कॉलेज के सामने पंडित बाबूराम शर्मा के कुएं पर अजगर निकल आया जिसका रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया जिसके पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।
शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद उसे कट्टे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर को देखने वालों की होड़ लग गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























