
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले 12 दिनों से चल रहा किसानों का धरना जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय के आश्वासन के पश्चात समाप्त हुआ। फिलहाल किसानों ने एक हफ्ते के लिए धरने को स्थगित कर दिया है।
आपको बता दें कि किसानों का आरोप है कि बेंगलुरु की एक निजी कंपनी ने 184 आलू किसानों से चार करोड़ रुपए हड़पे। उनका भुगतान लटका रखा है। अपनी मांगों को लेकर किसान हापुड़ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे। सोमवार को जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने किसानों की समस्याओं को सुना और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। किसानों ने एक हफ्ते के लिए धरने को स्थगित कर दिया है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































