
लोगों से ठगी करने वाले तीन सगे भाइयों की संपत्ति कुर्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहादुरगढ़ः थाना क्षेत्र के चांदनेर में सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना बादलपुर की पुलिस ने एक करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के चांदनेर गांव के अशोक चौहान ने चिटफंड कंपनी बनाकर हजारों लोगों से कई 100 करोड़ रुपये की ठगी की थी। मामले में चांदनेर के ही सुदेश कुमार उर्फ टिल्लू पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी कड़ी में सोमवार को गाजियाबाद पुलिस की एक टीम बहादुरगढ़ थाने पहुंची, जहां से स्थानीय पुलिस को साथ चांदनेर गांव में मुनादी कर सुदेश कुमार उर्फ टिल्लू की एक करोड़ 24 लाख की संपत्ति कुर्क की। तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























