संत रविदास की शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत










संत रविदास की शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संत शिरोमणि श्री रविदास जन्मोत्सव समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में संत श्री रविदास जयंती के उपलक्ष्य में एक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में संत रविदास, डा अम्बेडकर, व महर्षि वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा में शामिल कलाकार, अपने-अपने कर्तव्य दिखाते हुए चल रहे थे। नागरिकों ने स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति के प्रधान व भूतपूर्व सभासद नरेश भाटी ने बताया कि संत रविदास जी की जयंती पर विशाल शोभा यात्रा अम्बेडकर पुस्तकालय से प्रारंभ हुई और मिनाक्षी रोड पर विधायक विजय पाल आढ़ती व भाजपा नेत्री अलका निम ने तथा नगर के अन्य प्रमुख मार्गों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रधान नरेश भाटी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का संदेश देता है। जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए। शोभायात्रा में शामिल लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने लोगो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत रविदास जी के सिद्धांतों व आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए।

अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731







  • Related Posts

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाक़ात…

    Read more

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम
    error: Content is protected !!