भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर अक्षत तृतीया के दिन हापुड़ में शोभा यात्रा धूमधाम से बैंड बाजों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का स्थान-स्थान पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभा यात्रा शुरु होने से पहले हापुड़ के भगवान परशुराम जी मंदिर पर रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना की गई। भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शोभा यात्रा मंदिर से शुरु हुई जिसमें बैड बाजे, ढोल, ऊंट, ट्रैक्टर, स्कूटर आदि वाहन शामिल थे। शोभा यात्रा में अनेक झांकियां शामिल थी। भगवान परशुराम मंदिर से शुरु हुई शोभा यात्रा रेलवे रोड, गढ़ रोड से होते हुए स्वर्ग आश्रम रोड पर समाप्त हुई, जहां प्रसाद वितरित किया गया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























