हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पुलिस ने जन चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर आदि थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुझाव को सुना। इस दौरान ग्रामीण ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की।
बताते चलें कि ग्रामीण इलाकों में आने वाली समस्याओं और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग गांव-गांव जाकर जन चौपाल लगा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके सुझाव पर कार्य कर पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस जनपद के विभिन्न गांव में जाकर ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर रही है।


























