हापुड़ (सू0वि0)(ehapurnews.com): जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह व आईजी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट हापुड़ के सभागार में किया गया। मंडलायुक्त के द्वारा तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। कोई भी फरियादी समाधान दिवस व किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए जब तक फरियादी द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस जनपद की समस्त तहसीलों में अब माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाता है। मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश दिए शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने डिप्टी सीoवीoओ से कहा की गौशालाओं का निरंतर निरीक्षण करते रहे कहीं पर भी भूसा , चारा की कमी नहीं होनी चाहिए। कोई भी गोवंश मरने की स्थिति में ना जाए उन्हें समय रहते उचित उपचार मिलता रहे। तहसील दिवस के अवसर पर आईजी मेरठ ने कहा कि गुंडागर्दी से संबंधित विवादों का ग्राम बार रजिस्टर बनाया जाए और जनपद के सभी थाना समाधान दिवसों के रजिस्टर तहसील दिवस में लेकर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में किसी भी फरियादी की जो भी समस्या आती है उसकी जांच कर जल्द से जल्द पारदर्शिता के साथ निस्तारण होना चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर , अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी, कलेक्ट्रेट प्रभारी विवेक यादव व सुभाष सिंह, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























