हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोरी समाज द्वारा धौलाना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक धर्मेश सिंह तोमर का अभिनंदन कार्यक्रम रमपुरा पिलखुवा स्थित सामुदायिक भवन (कोरीयों वाली धर्मशाला) में आयोजित किया गया। जिसमें कोरी समाज ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया। दुष्यंत कोरी ने विधायक को शॉल ओढाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया व डॉ राकेश कोरी व डॉ तेजराम आर्य ने पटका पहनाकर व भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
कोरी समाज के वक्ता दुष्यंत कोरी ने प्रदेश की योगी सरकार का स्वागत करते हुए सरकार की नीतियों के विषय में जानकारी दी व जिले कोरी समाज की प्रमुख समस्या कोरी समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्रों का मुद्दा उठाया। अन्य वक्ताओं डॉ राकेश कोरी, बृजेश कोरी, पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश कोरी आदि ने भी समाज के प्रति अपने विचार व्यक्त किए और समाज की समस्याओं को विधायक के सम्मुख रखा। अभिनंदन समारोह में विधायक धर्मेश सिंह तोमर क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए और कोरी समाज की कोरी-कोली की समस्या निस्तारण का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल सिंह कोरी व संचालन डॉ तेजराम आर्य ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कोरी ग्राम प्रधान गालंद, ग्राम प्रधान पुनीत, टीकाराम, डा.ब्रजमोहन, रामपाल कोरी, सुमेर सिंह कोरी,राजेन्द्र प्रधान, ललित प्रधान, अशोक बी. डी सी., श्रीकृष्ण कोरी, जितेंद्र कुमार, प्रेमचंद सभासद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






























