
जैन धर्म के सिद्धांत वैज्ञानिक तथा स्वस्थ रहने का संदेश
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर दिगम्बर मुनि शुभ चन्द्र सागर जी महाराज ने शुक्रवार प्रातःकाल अभिषेक शान्ति धारा के उपरांत जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि जैन धर्म के सिद्धांत वैज्ञानिक हैं तथा मनुष्य को स्वस्थ रहने का संदेश देते हैं।सूर्यास्त से पूर्व भोजन कर लेना स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है जब तक सूर्य की किरणे पृथ्वी पर रहती हैं मनुष्य की जठराग्नि तीव्र रहती है भोजन सही से पचता है तथा रात्रि सोने के समय तक भोजन पच जाता है। सुबह 3बजे से 6 बजे तक का समय ब्रह्ममुहूर्त का समय होता है इस समय पर दैव शक्तियां पृथ्वी पर आती हैं सभी जैन मुनिराज ब्रह्ममुहूर्त मे ही उठकर साधना करते हैं। गृहस्थ लोगो को भी सुबह 4 बजे उठना चाहिए।
णमोकार महामंत्र जैन धर्म का सबसे बड़ा महामंत्र है प्रत्येक जैन समाज के व्यक्ति को प्रतिदिन एक माला णमोकार महामंत्र की अवश्य ही जपनी चाहिए तीन माला रोज जपे तो ओर अच्छा है इसके जाप से मन शांत व पवित्र होता है। जैन धर्म की शिक्षाओ पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। सही उत्तर बताने वालो को पारितोषिक प्रदान किए गए। जैन साधक साधिकाओ ने श्रद्धांपूर्वक आरती मे भाग लिया।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, सुरेश चन्द जैन,पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन , संदीप जैन ,नितिन जैन, नीरज जैन, सीता जैन, मंजू जैन ,मगन जैन,दीपा जैन,सुषमा जैन,ममता जैन, प्रतिभा जैन,अदिति जैन, चीकू जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे। जैन समाज दिल्ली के कुछ जैन भक्त महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



























