
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वीना शर्मा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह हत्या की धमकी देती दिखाई पड़ रही है। एक बार नहीं बल्कि दो बार प्रधानाचार्या ने हत्या की धमकी दी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में प्रधानाचार्या की कार्य शैली को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रा इस दौरान मानसिक तनाव में है जिसने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल वीआईपी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा का आरोप है कि 20 नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद प्रधानाचार्या वीना शर्मा ने उसके बाल पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार को छात्रा के परिजन प्रधानाचार्या से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में गहमा-गहमी हो गई और देखते-देखते प्रधानाचार्य बीना शर्मा ने अपना आपा खो दिया जिन्होंने खुलेआम धमकी दी कि दोबारा से हाथ पकड़ा तो हत्या कर दूंगी। इस दौरान प्रधानाचार्या ने छात्रा के परिजनों को ऑफिस से बाहर जाने के लिए कहा और कहा कि वह किसी से बात नहीं करेंगी। छात्रा का नाम स्कूल से काटने की धमकी भी दी। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं छात्रा मानसिक रूप से परेशान है जिसने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































